प्रांतीय उद्योग व्यापार सितारगंज के कार्यवाहक अध्यक्ष बने उमेश अग्रवाल(सोनू भाई)।
22 दिसंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सितारगंज के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि वे पूर्ण रूप से व्यापारी भाइयों की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। इससे व्यापारिक समुदाय को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने निर्णय लिया कि उनके स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उमेश अग्रवाल (सोनू भाई) को नियुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव को स्वयं राजीव गुप्ता ने अपनी सहमति दी।जिसपर व्यापारी भाइयों ने उमेश अग्रवाल के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएँ दी और प्रांतीय व्यापार मंडल के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला उपाध्यक्ष भीमसेन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री उमेश अग्रवाल, संजय गोयल, दीपेंद्र सिंघल, शीतल सिंघल, बबलू गोयल, शमशाद अहमद, अनिल कुमार गोयल, पंकज कुमार, विकास कुमार, गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप गर्ग, विनय गर्ग, विकास गर्ग, अंकुर गर्ग, सौरभ अरोरा, दीपक सिंघल, अभिषेक जैन आदि शामिल थे।