-->

search ad

दरवाजे का कुंडा तोड़ अज्ञात चोरों ने दो सीलिंग पंखे किए चोरी

दरवाजे का कुंडा तोड़ अज्ञात चोरों ने दो सीलिंग पंखे किए चोरी

 


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) अज्ञात चोरों ने अटल आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर दो सीलिंग पंखे चोरी कर ले गए । सेंट्रल प्रभारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की नगर के ग्राम सिद्धा नवादिया में अटल आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर सेंटर के अंदर कमरे में लगे दो सीलिंग पंखा चोरी कर ले गए रोज की तरह सेंटर प्रभारी ममता राणा सेंटर पर पहुंची तो दरवाजे के कुंडे टूटे देखकर उसके होश उड़ गए । आनन-फानन में ग्राम प्रधान रंजीत कौर को इसकी जानकारी दी गई सेंटर प्रभारी ममता राणा ने थाना परिसर में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की । चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गये पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और चोरों को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन