राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्रा को बनाया एक दिन का मुख्य चिकित्साधिकारी।
24 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उच्वाधिकारियो के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ० कुलदीप यादव ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज की 17 वर्षीय 12 वीं की छात्रा राखी लोधी को एक दिन का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया।साथ ही शिफा को लेबर रूम इंचार्ज, मोहिनी को इमरजेंसी इंचार्ज बनाया गया।वही एक दिन की बनी मुख्य चिकित्साधिकारी राखी लोधी ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का रख रखाव, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओ को लेकर और समस्त स्टाफ की व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे एस०बी० के जवानों से अस्पताल की ओर से दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।इस दौरान तीनो छात्राओं ने सीएससी नानकमत्ता पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।इस मौके पर डा० जेवा मोइन, डा० रीना यादव,डा०अतुल यादव तथा स्टाप मौजूद रहे।