-->

search ad

कृषि उत्पादन मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना।

कृषि उत्पादन मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद सितारगंज,नगर पंचायत शक्तिगढ़ तथा नगर पंचायत नानकमत्ता की मतगणना को लेकर कृषि उत्पादन मंडी सितारगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।जैसा कि 25 जनवरी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी।आपको बता दे कि बीते बृहस्पतिवार को तीनो नगरों में मतदान हुआ है।नगर पालिका परिषद सितारगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 32024  है।जिसमे महिला मतदाताओं की संख्या 15330 है और वही पुरुष मतदाताओं की संख्या 16693 है।ओर 1 अन्य मतदाता है।जिसमे कुल  71.40 प्रतिशत मतदान हुआ।कुल 22866 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।जिसमे महिला मतदाता 11282 तथा पुरुष मतदाता 11584 ने अपने मत का प्रयोग किया।वही नगर पंचायत शक्तिगढ़ से 80.96 प्रतिशत मतदान हुआ।कुल मतदाताओं की संख्या 6658 है।जिसमे महिला मतदाता 3215 है और पुरुष मतदाता 3441 है।जिसमे कुल मतदातो में 5390 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।जिसमे महिला मतदाताओ में 2620 मतदाता तथा पुरुष 2770 मतदाओ ने अपने मत का प्रयोग किया। इधर नगर पंचायत नानकमत्ता में सभासदों के चुनाव में 77.87 प्रतिशत मतदान हुआ।कुल मतदाताओ की संख्या 6904 है।जिसमे महिला मतदाताओं की संख्या 3393 ओर पुरुष मतदाताओं की संख्या 3511 है।जिसमे महिला मतदाओ में 2754 मतदाता तथा पुरुष 2622 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।कुल 5376 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया।वही शनिवार को मतगणना के बाद ही स्थिति साफ होगी। वही नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह टुर्ना भाजपा से निर्विरोध चुने जा चुके है।इधर सुरक्षा के कड़े इंतजाम को लेकर सी०ओ०सितारगंज बी०एस०धोनी ने  पुलिस बल की एक बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन