नगर पालिका सितारगंज के अध्यक्ष भाजपा के सुखदेव सिंह तो शक्तिगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्दलीय सुमित मंडल जीते।
25 जनवरी, 2025
Edit
नगर पालिका सितारगंज के अध्यक्ष भाजपा के सुखदेव सिंह तो शक्तिगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्दलीय सुमित मंडल जीते।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद सितारगंज के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चली। सितारगंज से नगर पालिका अध्यक्ष पद से बीजेपी प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने पहले राउंड में ही अपने विपक्षी निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद (राजू) से बढ़त बना ली थी वहीं अंतिम राउंड में कुल 12006 मतों से जीत हासिल कर ली।वही निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद को 8122 मत मिले।भाजपा के सुखदेव सिंह ने 3884 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा का परचम लहराया। वही कांग्रेस के राकेश कुमार बावा को 729 मत मिले।इधर वार्ड नंबर 1 से भाजपा से सतीश उपाध्याय 384 मतों से जीते।वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय नाजरीन 344 मतों से जीती।वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय स्माइल 26 मतों से जीते वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय मोहम्मद रेहान 29 मतों से जीते।वार्ड नंबर 5 से भाजपा के रवि रस्तोगी 301 मतों से जीते।वार्ड नंबर 6 से भाजपा के चंदन श्रीवास्तव 1059 मतों से जीता।वार्ड नंबर 7 भाजपा के दीपक गुप्ता 762 मतों से जीते।वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय नेहा 42 मतों से जीती।वार्ड नंबर 9 भाजपा से कंचन आर्या 237 मतों से जीती।वार्ड नंबर 10 से भाजपा से रीतू गहतोड़ी 584 मतों से जीती।वार्ड नबर 11 से भाजपा के शिवपाल सिंह चौहान 362 मतों से जीते।वार्ड नंबर 12 से शबीहा नाज निर्विरोध पहले ही चुनी गई थी। वार्ड नंबर 13 से भाजपा के सचिन गंगवार 940 मतों से जीते।भाजपा के नवनिर्वाचित भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने नगर में सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर में विजय जलूस निकला व आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। वहीं सैकड़ों समर्थकों ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह का स्वागत कर फूलमालाएं पहनाकर बधाईयां दी। वहीं शक्तिगढ़ से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 2617 मत मिले वह 395 वोटो से जीत दर्ज कर बीजेपी प्रत्याशी विश्वजीत हालदार को हराकर सैकड़ों समर्थकों के साथ सितारगंज व शक्तिगढ में जलूस निकलकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी व सैकड़ों समर्थकों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित मंडल को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत कर बधाईयां दी वही नानकमत्ता से नगर पंचायत अध्यक्ष पद से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम सिंह टुर्ना पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है।
शक्तिगढ़ नगर पंचायत से वार्ड नंबर 1 से सभासद पद पर निर्दलीय सभासद सुनीता सरकार 146 मतों से जीती।वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय सभासद सुशीला राय 63 वोटो से जीत दर्ज कराई है, वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय सभासद विक्रम सिंह भंडारी 437 वोटो से जीत दर्ज कराई, वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय सभासद मीना देवी 118 वोटों से जीत दर्ज कराई, वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय सभासद सुबीर सरकार ने 75 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 6 पर निर्दलीय सभासद गोविन्द सरकार 54 वोटो से जीत दर्ज की, वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय सभासद शीला पोददार 82 वोटों से जीत दर्ज की।इधर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पहुंचकर भाजपा से जीते नगर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह तथा सभी सभासदो तथा शक्तिगढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय अध्यक्ष सुमित मंडल तथा सभी सभासदो को जीत की बधाई दी है।