-->

search ad

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गणतंत्र दिवस पर किया झंडारोहण।

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गणतंत्र दिवस पर किया झंडारोहण।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आज सरस्वती शिशु मंदिर सितारगंज में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झण्डा रोहण केबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां भारत माता के समक्ष दीप प्रजलित  केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व सरस्वती शिशु मन्दिर के अध्यक्ष नरेश कंसल, नवनिर्वाचित पालिका आध्यक्ष सुखदेव सिंह, प्रबन्धक शिवपाल सिंह चौहान, पवन बर्दीवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री ने बच्चो, अध्यापको एव अभिभावको को शुभकामनाएं दी। नरेश कंसल ने अपने सम्बोधन में डा० भीमराव अम्बेडकर द्वारा तैयार संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और स्वंत्रत्रता सेनानी राजगुरु सुखदेव, स० भगत सिंह आदि से प्ररेणा लेकर देश के लिये समर्पित भावना से काम करने के लिये प्रेरित किया और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सभासद शिवपाल सिंह चौहान, सतीश उपाध्याय, रवि रस्तोगी को बधाई एवं सम्मान दिया गया। स्कूल के भैया,बहनों, बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित गीत जैसे सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा आदि हिन्दी, पंजाबी एवम कुमाऊनी भाषा में सुन्दर प्रस्तुतियो से सब का मन मोह लिया । राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अन्त में प्रधानाचार्य देव सिंह बिष्ट द्वारा आये  हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। विद्यालय के इस उत्सव पर राजू हरियाणवी, उपकारसिंह बल, यमुना प्रसाद साहू, बीना साहू, अनुरुद्ध राय, सुरेश जैन, सुरेश सिंघल, सन्तोष मिश्रा, रेखा गगंवार, मनोज राणा, उदय सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सचालन आचार्य कीर्ति बल्लव गहतोड़ी ने किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन