नाम वापसी के बाद नगर पालिका परिषद सितारगंज से अध्यक्ष पद पर 6, नगर पंचायत शक्तिगढ़ से अध्यक्ष पर 4 तथा नगर पंचायत नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुर्ना को अध्यक्ष चुना गया।
02 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नाम वापसी के बाद नगर पालिका परिषद सितारगंज के निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी मैदान में है।आर०ओ०सितारगंज रविन्द्र कुमार जुवाठा एवम ए०आर०ओ० सी०आर० आर्या ने बताया कि नगरपालिका परिषद सितारगंज में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी मैदान में है।2 प्रत्याशियो ने नाम वापिस ले लिए है।जिसमे भाजपा से सुखदेव सिंह और कांग्रेस से राकेश कुमार बावा तथा 4 निर्दलीय प्रत्याशियों में रेहाना बानो, सज्जात, सरफराज अहमद (राजू)ओर सत्तार अध्यक्ष पद पर मैदान में है।13 वार्डो में 56 प्रत्याशी मैदान में है।ओर 25 सभासद पदो के नामांकन पत्र वापिस ले लिए गए है तो वही 7 नामांकन पत्र निरस्त हो है।ओर वार्ड न०-12 से 1 नामांकन पत्र निरस्त हो जाने तथा 1 नामांकन पत्र वापिस ले लेने से वार्ड न०-12 से भाजपा सभासद शबीहा नाज बी चुन ली गई है और प्रमाण पत्र दे दिया गया।इधर जांच के बाद नगर पंचायत शक्तिगढ़ आर०ओ० पूजा शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशी मैदान में है।भाजपा से विश्वजीत हालदार और कांग्रेस से विनय विश्वास तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों में सुमित मंडल तथा जगदीश सिंह मैदान में है। तो वही 7 वार्डो में सभासद पदो पर 8 नामांकन पत्र वापिस और 22 सभासद प्रत्याशी मैदान में है।वही नगर पंचायत नानकमत्ता आर०ओ० आनंद सिंह नेगी ने बताया कि नगर पंचायत नानकमत्ता में अध्यक्ष पद पर 3 नामांकन पत्रों में 2 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे।जिसमे भाजपा से भाजपा से प्रेम सिंह टूर्ना ओर निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार का नामांकन पत्र वैध पाया गया।जांच के बाद काग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह का नामांकन पत्र भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूर्ना की आपत्ति पर निरस्त हो गया।ओर नाम वापसी के दिन मनोज कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया।जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुर्ना को नगर पंचायत नानकमत्ता का अध्यक्ष चुन लिया गया।ओर जीत का प्रमाण पत्र सौप दिया गया। 7 वार्डो में सभासद पदो पर 5 नामांकन पत्र वापिस और 1 नामांकन पत्र निरस्त तथा 28 सभासद प्रत्याशी मैदान में है।