-->

search ad

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर सितारगंज पुलिस अलर्ट, शहर में गूंजा फ्लैग मार्च का संदेश।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर सितारगंज पुलिस अलर्ट, शहर में गूंजा फ्लैग मार्च का संदेश।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सितारगंज पुलिस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च कोतवाली सितारगंज से प्रारंभ होकर कोतवाली रोड होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा तक पहुंचा तथा वहां से वापस कोतवाली सितारगंज तक निकाला गया। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम के सड़क पर पैदल मार्च से नगर में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर के प्रमुख स्थानों, बाजारों और सार्वजनिक क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना रहा। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक गतिविधि, उपद्रव अथवा माहौल खराब करने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा ने आमजन से भी अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के जरिए सितारगंज पुलिस ने साफ कर दिया कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।




विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन