नगर पालिका परिषद सितारगंज के वार्ड नंबर 12 से शबीहा नाज बी के भाजपा सभासद चुने जाने पर वार्डवासियो नें खुशी मनाई।
02 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका परिषद सितारगंज के वार्ड नंबर 12 से शबीहा नाज बी की माता सलमा बी का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने तथा रुकसार जहां द्वारा नाम वापिस ले लेने पर भाजपा प्रत्याशी शबीह नाज बी वार्ड नंबर 12 से सभासद चुन ली गई है।उन्हे प्रमाण पत्र सौप दिया गया।इनके आभास बनने पर वार्ड वासियों में खुशी की लहर दिखाई दी है।राज्यमंत्री खतीब अहमद ने बताया कि शबीहा नाज बी के परिवार के लोगो का वार्डवासियों से अच्छे संबध होने ओर सरल स्वभाव व मृदभाषी होने के कारण ही रुकसार जहां ने अपना नामांकन पत्र नाम वापिस लिया है।ओर भाजपा सभासद वार्ड नंबर 12 से शबीहा नाज बी चुनी गई है। वही वार्ड नंबर 12 से भाजपा सभासद चुनी गई शबीहा नाज बी ने भी रुकसार जहां का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो उनके द्वारा वार्ड के विकास के लिए कुर्बानी दी गई है उस पर मैं खरी उतरने का प्रयास करूंगी और वार्ड का विकास करुगी। ओर वार्ड वासियो के हर दुख सुख में उनके साथ खड़ी रहूंगी।उन्होंने स्थानीय प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया है।उनके बनाने पर वार्ड वासियों ने भी उनका फूलमालाओं से स्वागत किया है। इस मौके पर मुख्तयार अंसारी,मो०रियाज, लईक सलमानी,आजम मलिक,अख्तरयार खा,सोराब खा,नरेश ठाकुर,मोसिन खान,मो०हबीब,महमूद अहमद,यामीन अंसारी, मस्तान खान,मो०रिजवान सद्दीकी, मो०इस्माइल, अजमेरी खा, शागिर अहमद,छोटे भाई आदि सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे।