-->

search ad

नगर निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद सितारगंज का शांतिपूर्ण हुआ संपन्न।

नगर निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद सितारगंज का शांतिपूर्ण हुआ संपन्न।


सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) नगर निकाय चुनाव में आज ठंड के चलते नगर पालिका परिषद सितारगंज में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।नगर पालिका के 13 वार्डो में 33 बूथ बनाए गए थे।ओर 11 मतदान केंद्र बनाए गए थे।नगर पालिका परिषद सितारगंज में कुल 32024 मतदाता है। आज सुबह कड़कती ठंड में 8 बजे से मतदान शुरू होते ही लम्बी - 2 कतारे लगानी शुर हो गई । साय 4 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ।शाम होते- होते मतदान ने तेजी पकड़ी।ओर देर शाम सात बजे तक 70 प्रतिशत तक में मतदान चल रहा था।इधर राजकीय कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और उनकी पत्नी सुमेदा बहुगुणा ने अपने मत का प्रयोग किया।वही उनके द्वारा नगर के नगरवासियों को ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करने की अपील की गई।इधर अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी सुखदेव सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कुमार बावा तथा निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अहमद(राजू) ने अपने - 2 बूथों में पहुंचकर अपने- 2 मतों का प्रयोग किया।ओर नगरवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।इधर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया।ओर धीमी गति से चल रहे चुनाव को तेजी से निपटाने को लेकर मतदान प्रभारियों को निर्देशित किया। वार्ड नंबर दो में 103 साल की वृद्ध महिला शफीकन ने अपने मत का प्रयोग किया।कुल मतदान 71.40 प्रतिशत रहा।ओर कुल 22866 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।ओर देर रात तक कृषि उत्पादन मंडी में बने स्ट्रांग रूमो में मतदान पेटियां पहुंचाई गई।जहा 25 जनवरी को मतगणना होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन