-->

search ad

शिक्षकों ने उत्पीड़न के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने उत्पीड़न के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


सितारगंज: (सतपाल सरारी) सितारगंज के एक निजी विद्यालय के ऊपर अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप जिसकी शिकायत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व खंड शिक्षा अधिकारी से की गई। आरोप को निराधार बताते हुए एस०एम० पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट ने उप जिलाधिकारी सितारगंज तुसार सैनी को निष्पक्ष जांच कराने हेतु सितारगंज के समस्त स्कूल प्रबंधको व प्रधानाचार्यो के साथ ज्ञापन सौंपा। जिसमे बताया गया कि एक- दो अभिभावको ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है कि उनके बच्चे को स्कूल के प्रबन्धक व अध्यापको द्वारा  मारपीट कर सितारगंज कोतवाली ले जाया गया।ओर बच्चे का उत्पीड़न किया गया इन आरोपों को निराधार बताते हुए। भुवन चंद्र भट्ट ने कहा की फीस मांगने पर बच्चों के पिता और उनकी बहन ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाएं ओर मेरे साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकियां दी कि हम तुम्हारा स्कूल बंद करवा देंगे इसी को लेकर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन सितारगंज द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सितारगंज तुसार सैनी को जांच हेतु सौंपा गया है।ओर मांग की गई है कि ऐसे अभिभावकों को उत्पीड़न करने से रोका जाए।नही तो निजी स्कूल प्रबंधक नगर के स्कूल बंद करने को मजबूर हो जायेगे। जिससे बच्चों का भाविष्य भी खराब होगा।ज्ञापन देने वालो में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन सितारगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार शैली,अध्यक्ष भुवन चन्द्र भट्ट,नगर सीनियर सिटीजन अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा,बलजिंदर सिह,हरमीत सिह,कैलाश चंद्र जोशी,दलबीर सिंह,धर्मेन्द्र चौधरी,महेंद्र पाल सिंह,पुनीत गोयल,हेमन्त बोरा,नरेश कंशल आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन