किसानों पर लखीमपुर के तिकुनिया में हुई बर्बरता पूर्ण घटना का विरोध करते हुए किसानों ने किया केंद्र सरकार का विरोध
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) यूपी लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई किसानों के साथ बर्बरता पूर्ण घटना से आक्रोशित किसानों ने अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले कृषि उत्पादन मंडी नानकमत्ता से केंडल मार्च निकाल कर पूरे नगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर केवमुख्य चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि बीते रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में शांतिपूर्ण तरीके से किसान अपना प्रदर्शन कर रहे थे इस बीच गृहमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे द्वारा सड़क पर बैठे शांतिपूर्ण किसानों पर जबरदस्ती तीन गाड़ियां चढ़ाकर एक दर्जन से भी अधिक किसानों को रौदते हुए गंभीर घायल कर दिया। जिसमें आधा दर्जन किसानों की मौत हो गई है। इस घटना से गुस्साए किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी नानकमत्ता से केंडल मार्च पूरे नगर में निकलते हुए नगर के मुख्य चौक पर केंद्र सरकार का विरोध करते हुए केन्द्र सरकार के गृह मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने तथा उसके बेटे व उसके साथ आये हमलावरों पर हत्या के मुकदमे दर्ज कराने की मांग की है।आगे किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार गृह मंत्री को उनके पद से बर्खास्त नही करती ओर किसानों को रौदने वाले गृह मंत्री के बेटे व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस गिरफ्तार नही कर लेती ओर मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा सरकार नही देती तब तक देश के किसान चुप नही बैठेगे।इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव जंगीर सिह, गुरनाम सिह, मनखुशी राणा, जीवन सिह, लक्ष्मण सिह राणा, अरुण सिह, कामरेड दर्शन सिंह, लद्धन सिह, प्यारा सिह आदि सैकड़ो किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की ।