-->

search ad

किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन।

किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन।


सितारगंज: (सतपाल सरारी) यूपी लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई किसानों के साथ बर्बरता पूर्ण घटना से आक्रोशित किसानों ने सितारगंज के कृषि उत्पादन मंडी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसानों का कहना है की यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में शांतिपूर्ण तरीके से किसान अपना प्रदर्शन कर रहे थे इस बीच गृहमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे द्वारा सड़क पर बैठे किसानों पर जबरदस्ती तीन गाड़ियां चढ़ाकर एक दर्जन से भी किसानों को रौदते हुए गंभीर घायल कर दिया। जिसमें आधा दर्जन किसानों की मौत हो गई इस घटना से गुस्साए किसानों ने सितारगंज कृषि उत्पादन मंडी में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के गृह मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने तथा उसके बेटे व उसके साथ आये हमलावरों पर हत्या के मुकदमे दर्ज कराने की मांग की है।किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार गृह मंत्री को उनके पद से बर्खास्त नही करती ओर किसानों को रौदने वाले बेटे व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस गिरफ्तार नही कर लेती ओर मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा सरकार नही देती तब तक देश के किसान चुप नही बैठेगे।इस मौके पर भकियू(स्वराज)के प्रदेश अध्यक्ष सुखवंत सिंह भुल्लर,तराई सिख महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतवंत सिह बागी,भकियू(स्वराज) के कुमाऊ मडल अध्यक्ष अमृत पाल सिंह मान,इश्तियाक अंसारी,पूर्व ग्राम प्रधान सुखवंत सिंह, सतेंदर कुमार,दीना नाथ,गुरमेल सिह फौजी,जस्सा सिंह,जगदीश महार आदि सैकड़ो किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन