-->

search ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि


सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज में कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माला चढ़ा कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि के दिन उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। बाबा साहेब ने जो हमारे देश को संविधान दिया जिसमें हमें समानता का अधिकार मिला और जो सविधान में सबको एक जैसा कानून दिया। जो प्रधानमंत्री के लिए भी वही है और आम आदमी को भी वही अधिकार है। जिसे हम सभी को मानना चाहिए।इस मौके पर कांग्रेस नगराध्यक्ष हरपाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष करनजंग,सरताज अहमद,संदीप बाबा,मुख्यत्यार अंसारी,तजेंद्र सिह माटा, राहुल कुमार,वसीम मिया,शादाब इदरीशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन