-->

search ad

ग्राम प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

ग्राम प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।


रुद्रपुर/सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) जिला ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान संघ के प्रदेशाध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को सौप कर कहा है कि कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को कोरोनावॉरियर्स के साथ 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की गई थी।साथ ही ग्राम पंचायत आपदा  आकस्मिक निधि के रूप में 10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। जिसका सरकार द्वारा आज तक शासनादेश जारी नहीं किया गया जिस से ग्राम प्रधान अपने आप को ठगा महसूस करने लगे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द ही शासनादेश जारी करने की मांग की।आगे उनका कहना है कि मनरेगा मटेरियल का भुगतान विगत डेढ़ वर्ष से नहीं हो पाया है मटेरियल भुगतान को शीघ्र कराने की मांग की है।साथ ही मनरेगा से होने वाले पक्के कार्यों, कच्चे कार्यों, नाला सफाई व नाला खुदान पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाने की मांग की और साथ ही उन्होंने मांग की कि जो 5 वर्ष की बाध्यता नाला खुदान व नाला सफाई में लगाई है उसे तुरंत हटाया जाए।ओर मनरेगा मटेरियल सामग्री रेट रिट्रीव किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ग 1(क) स्वामित्व वाले लाभार्थियों को ही आवास दिए जा रहे हैं। जिससे जनजाति भूमि को स्टांप पर खरीद कर निवास कर रहे लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनके द्वारा मांग की गई कि पूर्व की भांति पटवारी द्वारा लाभार्थी के निवास स्थान पर चौहद्दी निर्धारित कर जिस प्रकार लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाते थे उस प्रक्रिया के तहत इस योजना का लाभ देने के आदेश को सरकार समस्त जनपद की तहसील स्तर पर जारी करे।साथ ही कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ऑनलाइन साइट 2018 से नहीं खुली है उस साइट को खुलवाने की मांग की है जिससे कि चयनित लाभार्थियों को आवास ऑनलाइन करा कर उपलब्ध कराये जा सके।उनके द्वारा यह भी मांग की गई कि जिन ग्राम पंचायतों का चयन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत नहीं कराया जा सका है शीघ्र कराया जाए। जनपद उधम सिंह नगर सहित प्रदेश की समस्त जनपद की ग्राम पंचायतों के 15 वे वित्त व राज्य वित्त के खाते मात्र के बैक में खोले गए है। उनके स्थान पर ग्राम पंचायतों के निकटतम कंप्यूटरीकृत बैंको में खाते खोले जाने की भी मांग की है।ज्ञापन देने वालो में ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी, जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला महिला उपाध्यक्ष दीपा कांडपाल, जिला महामंत्री महेश राठोर, जिला कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा, जिला सचिव गुरविंदर सिंह विर्क, संरक्षक सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, जिला मंत्री चंद्रकांता चौधरी, जिला संगठन मंत्री उषा चंद्र,निर्मला रानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन