-->

search ad

वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


सितारगंज । किशनपुर रेंज कार्यालय परिसर में वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों को वन व वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी गई । सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सुंदरपुर के प्रधानपति नीरज रैक्वाल और संचालन वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल ने किया । इस दौरान ग्रामीणों को वन व वन्यजीवों का महत्व बताया गया । साथ ही पेड़ पौधों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की जानकारी दी गई । इस दौरान ग्रामीणों को इस दौरान ग्रामीणों को आम अमरूद , सेमिया , फुलदौड़ी और अकेसिया के पौधे बांटे गए । रेंजर घनानंद छनियाल ने ग्रामीणों से पेड़ पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों पेड़ पौधों और वन्य जीवों की रक्षा करें । इस मौके पर जगदीश सिंह , प्रमोद सिंह बिष्ट , महिपाल सिंह , केवी देवतल्ला , विशन राम , दीप , संजय कुमार , उर्मिला आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन