-->

search ad

चेकिंग के दौरान एक नशा मुक्ति केंद्र सील व एक आरोपी गिरफ्तार।

चेकिंग के दौरान एक नशा मुक्ति केंद्र सील व एक आरोपी गिरफ्तार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बीते रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर के मौखिक आदेशानुसार डॉक्टर सुधीर कुमार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर तपन कुमार शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर व तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी,चिकित्सा अधीक्षक सितारगंज डॉक्टर राजेश आर्य व पुलिस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास बिष्टि चौराहा सितारगंज उधम सिंह नगर का निरीक्षण किया गया। जिस दौरान केंद्र से नारकोटिक दवाई पाई गई जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आती है केंद्र संचालक उक्त दवाइयों के संबंध में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाया । जिस आधार पर मंगलवार को डॉक्टर सुधीर कुमार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर की तहरीर और प्रतिबंधित औषधि बरामदगी के आधार पर थाना सितारगंज में मुकदमा एफआईआर संख्या- 236 /2022 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी रधीर सिंह,अजय पाल सिंह व परमजीत सिंह (केंद्र संचालक नशा मुक्ति केंद्र सितारगंज) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमे के खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर  व अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा आरोपी रधीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम करघटिया फार्म थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया गया है  व बीते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ,राजस्व विभाग , पुलिस टीम द्वारा नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया गया।पकड़ने वाली पुलिस टीम में जगदीश तिवारी,उपनिरीक्षक गिरीश पंत,कांस्टेबल बलवंत सिंह,कांस्टेबल राजेंद्र गिरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन