-->

search ad

पानी के गड्ढे में डूबकर मासूम बच्चे की मौत

पानी के गड्ढे में डूबकर मासूम बच्चे की मौत


नानकमत्ता: निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के पास बने पानी के गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर शाम गुरुद्वारा के गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के पास पानी के भरे गड्ढे में बच्चे की नहाते समय डूब कर मौत हो गई। गुरुद्वारा के सेवादारों ने गड्ढे के पास साइकिल कपड़े व चप्पल देखकर गुरुद्वारे में इसकी सूचना दी। जिसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गड्ढे से बच्चे का शव निकाला। जिसके बाद आसपास एकत्र लोगों से मृतक बच्चे की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने उसकी पहचान वार्ड नंबर-3 थाने के पीछे नानकमत्ता निवासी 10 वर्षीय करन सिंह पुत्र पान सिंह के रूप में हुई। दो भाई बहन में मृतक अपनी बहन से छोटा था और बाप पान सिह किसी प्राइवेट स्कूल में नोकरी करता है।बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन