-->

search ad

शादी पर गए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुराई।

शादी पर गए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुराई।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)शादी पर गए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुराई।पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की शुरू। नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम टुकड़ी निवासी जगदीश सिंह पुत्र प्रसादी सिंह ने थाना नानकमत्ता में तहरीर देकर कहा है कि मैं अपनी मौसी के यहां ग्राम नलई थाना सितारगंज में 9 फरवरी को अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस यू०के०- 06 एल 8743 से शादी में गया था जब मैंने 10 फरवरी को जहां मोटरसाइकिल खड़ी की थी वहां जाकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिली। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन