-->

search ad

गोशन के तीन छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन।

गोशन के तीन छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गोशन स्कूल में अध्यनरत तीन छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश में चयन हुआ है।  विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र कांडपाल ने बताया कि कक्षा 9 वीं हेतु विराट सिंह पुत्र श्री राजेंद्र सिंह, कक्षा 6 वीं हेतु मानव चौहान पुत्र श्री अरुण कुमार एवं हर्ष पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।  विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी और अध्यक्ष श्रीमती सरोज जोशी ने उन्हें सम्मान्नित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस दौरान मोहन सैमुअल, शिवदत्त जोशी, हेम कांडपाल, नीरज जोशी, सिमरन कौर, ज्योति कुमारी, रविंद्र सिंह, दिनेश गिरी गोस्वामी, मनीष जोशी, मीनाक्षी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन