-->

search ad

दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।

दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खटीमा तथा सितारगंज ब्लॉक के 51 चिन्हित दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, सुनने वाली मशीन तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख कमलजीत कौर व नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टूर्ना, खंड शिक्षा अधिकारी दलेल सिंह राजपूत, उप खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव तथा प्रधानाचार्य तरसेम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सामग्र शिक्षा समन्वयक सुमन नेगी, डॉ० श्रीकांत पांडे,डॉ०पप्पू गुप्ता,बीआरसी हदेश चौहान,जशोदा मेहता, जितेंद्र राणा, दिनेश चौहान, सुरेश बाबू,रशिम चंद्रा, संपूर्ण सिंह,निर्मल सिंह तथा डॉ० प्रशांत विश्वास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित दिव्यांग बच्चों तथा उनके अभिभावकों को भोजन तथा जलपान कराया गया और उनको शिक्षा विभाग द्वारा मार्ग प्रदान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन