-->

search ad

गोविंदपुर(खुनसरिया)गाँव मे आधा दर्जन बदमाशो ने बीती रात एक घर मे की लूट, दो भाइयों को किया घायल।

गोविंदपुर(खुनसरिया)गाँव मे आधा दर्जन बदमाशो ने बीती रात एक घर मे की लूट, दो भाइयों को किया घायल।

सितारगंज;(चरनसिंह सरारी) कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के अंतर्गत गाँव गोविंदपुर (खुनसरिया) में आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ किया। वहीं परिवार के दो सदस्यों पर लाठी डंडे और चाकू से वार कर घायल भी कर दिया। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए,वहीं घायल दोनों भाईयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को गठित किया है।

विरोध करने पर दो भाईयो को बदमाशो ने किया घायल।


कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के गाँव गोविंदपुर (खुनसरिया) में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा ओम प्रकाश के घर में लूट की घटना को अंजाम देते हुए लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर लिया और बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले ओम प्रकाश और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया , शोर होने पर दोनों बेटे सुनील और कपिल कमरे में पहुंच गए, विरोध किया तो बदमाशों ने सुनील के सिर पर डंडे व कपिल के पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद जैसे तैसे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ओम प्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया।, 22 फरवरी2023 को ओम प्रकाश का विवाह हुआ था। बदमाशों को अंदाजा था की घर में ज्वेलरी के अलावा नकदी भी हो सकती है। मनोज कत्याल ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन