-->

search ad

इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा की जा रही वसूली को समाप्त किया जाए-नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे

इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा की जा रही वसूली को समाप्त किया जाए-नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका परिषद सितारगंज अध्यक्ष हरीश दुबे ने इंडेन गैस एजेंसी सितारगंज के प्रबंधक को शिकायती पत्र भेजकर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इंडेन गैस के कर्मचारियों द्वारा इंडियन गैस आपूर्ति के दस्तावेजों को सत्यापन करने के एवज में 236 रुपये की वसूली की जा रही है।जो कि गलत है क्योंकि यह दस्तावेज आपके ही के विभाग के है। और आप अपने ही विभाग के दस्तावेजों पर वसूली कर रहे हैं। जबकि किसी अन्य संस्थान द्वारा किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं की जा रही है उनके द्वारा यह भी कहा गया कि गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता पहले ही परेशान है। सितारगंज क्षेत्र में काफी गरीब परिवार रहते हैं जिसके चलते नगर पालिका कार्यालय में लगातार इण्डेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा वसूली के संबंध में शिकायत की जा रही है। उनके द्वारा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक से मांग गई की दस्तावेजों के सत्यापन पर की जाने वाली वसूली समाप्त की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन