सरस्वती शिशु मंदिर में होली उत्सव मनाया गया।
05 मार्च, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आज सरस्वती शिशु मंदिर सितारगंज के प्रांगण में होली उत्सव विद्यालय के भाई, बहनों तथा आचार्यगणों के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मिलित होकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कंसल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि रंगो के त्योहार होली को प्रेम पूर्वक वह सदभाव पूर्वक मनाया जाना चाहिए। वही बच्चों ने होली का गीत उड़े रे गुलाल आदि होली के गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया और होली का खूब लुफ्त उठाया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश कंसल, प्रबंधक शिवपाल चौहान, पवन वारसीवॉल, उपाध्यक्ष पंकज गहतोड़ी, अमन पांडे, रेखा गंगवार, किरण गोस्वामी सहित समस्त छात्र-छात्राएं तथा अभिभावकगण मौजूद रहे।