अखिल भारतीय सस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण का शैली स्कूल में भव्य आयोजन।
06 मार्च, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शैली स्कूल सक्षम के प्रांगण में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर शांतिकुंज उधम सिंह नगर के प्रांत के जिला संयोजक यशवंत, जिला मार्गदर्शक अशोक छाबड़ा, चक्रधर थपलियाल, शैलेंद्र सुगंधी, शशांक मांडलिक, श्रीमती नूतन पुंडीर, विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश शैली, प्रशासनिक अधिकारी इंदु शैली, इंचार्ज श्रीमती संतोष नेगी के द्वारा गायत्री मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य, शिक्षकगण साथ ही प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा मैं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय प्राप्त विद्यालय सह, छात्रों और विद्या लय को भी पुरस्कृत किया गया। शैली स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें हमारे धार्मिक अनुष्ठान व उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में आए हुए सभी दर्शकों अवगत कराया गया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव तथा महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत मेंद्र की प्रस्तुति देकर आए हुए आंगतुको का मन मोह लिया।