आम आदमी पार्टी उप चुनाव चंपावत से नही लड़ेगी-डी०के०पाल नेता आप पार्टी।
09 मई, 2022
Edit
देहरादून:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड मे चंपावत के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी हिस्सा नहीं लेगी। आपको बता दें कि चंपावत में उपचुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेगी। लेकिन आज आप नेता डी०के० पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के विधानसभा चंपावत से आम आदमी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा। दरअसल पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसलिए अब उप चुनाव हो रहा है, चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।