-->

search ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत पहुंच करवाया अपना नामांकन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत पहुंच करवाया अपना नामांकन।



चम्पावत:(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव को लेकर चम्पावत जिला मुख्यालय पहुंच कर अपना नामांकन करवाया।इस दौरान सीएम के साथ चम्पावत के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया के समक्ष जहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वही उसके उपरांत सीएम चंपावत बाजार में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करने निकल गए।इस अवसर पर सीएम के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थन मौजूद रहे।वही हम आपको बता दे की सीएम उपचुनाव में चंपावत से जहां निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद चुनाव लड़ रहे है।वही कांग्रेस ने चम्पावत से वरिष्ठ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।जबकि आप,यूकेडी,बसपा,सपा सहित किसी भी दल ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन