-->

search ad

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर  मरीजो को बांटे फल।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर मरीजो को बांटे फल।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रयास हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्य एकत्र हुए और प्रयास हॉस्पिटल पहुंचकर प्राइवेट वार्ड, महिला वार्ड एवं जनरल वार्ड में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान सोसाइटी सदस्य रवि रस्तोगी ने कहा कि रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।  रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य लक्ष्य विपदा और युद्ध के समय होने वाली परेशानियों में लोगों की मदद करना है। युद्ध के चलते घायल सैनिकों की सहायता करना तथा उनका इलाज उपचार इसके प्रमुख लक्ष्यों में रहा है। जबकि यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य और समाजसेवाओं में अपना किरदार निभा रहा है। मानव सेवा को मूल कार्य मानने वाली यह संस्था महामारी जैसी आपदा में भी पीड़ितों की मदद करती है। इस मौके पर डॉक्टर अतुल पांडे, सोसाइटी सदस्य राजेश जयसवाल, अनवर सुहैल, अंशुल अग्रवाल, अंशुल सिंगल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन