बच्चों ने मदर्स डे पर कला की प्रस्तुति दी।
08 मई, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) के०जे०एम० सीनियर सेकेंडरी स्कूल नानकमत्ता में बच्चों ने मदर्स डे मनाया। जिसमे नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने कला प्रस्तुति के माध्यम से मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक सुंदर छायाचित्र पर रंग भरकर अपनी मदर्स के लिए एक ड्राइंग बनाई नन्हे मुन्ने बच्चों ने चेयर गेम, हाइड एंड सीक गेम, डांसिंग,सिंगिंग की गई।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक मदर्स डे का सेलिब्रेशन किया ।कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। ममता के आंचल में गाने पर डांस किया व् बच्चों ने मदर्स डे पर अपनी मदर के लिए ड्राइंग तैयार की। विद्यालय परिवार की ओर से मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक कैलाश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य महेश जोशी , उपप्रधानाचार्य पियूष गुप्ता ,कोऑर्डिनेटर ललिता भट्ट, कला अटवाल,हंसी उप्रेती,ममता पनतोला,बसंती सम्मल, इंदु चुफाल व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।