महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा गंगा स्पर्श दिवस मनाया।
17 दिसंबर, 2022
Edit
नानकमत्ता :(चरनसिंह सरारी) नगर के श्रीगुरुनानक देव स्नाकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब, ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा नानकमत्ता डैम के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बौद्धिक सत्र प्रारंभ किया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए क्रमशः तेज प्रकाश जोशी, डॉ० मनोज कुमार जोशी गंगा स्पर्श के बारे में जानकारी देते हुए स्पर्श गंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं व शिक्षकगणों ने गंगा- यमुना सहित विभिन्न नदियों की स्वच्छता का संकल्प लिया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने कहा कि गंगा का मायका उत्तराखण्ड में होने से यहां के निवासियों पर गंगा की स्वच्छता बनाये रखने का सर्वाधिक दायित्व है। 2525 किमी की यात्रा कर गंगा गोमुख से गंगा सागर तक पहुंचती है। उसके तट स्थित नगरों, कस्बो व गांवों को गंगा से आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक व धार्मिक लाभ युगों से मिल रहा है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों पर गंगा को स्वच्छ रखने की सबसे अधिक जिम्मेदारी है। हालांकि गोमुख से ऋषिकेश तक जलीय प्रदूषण काफी कम है, मगर उससे आगे लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जाता है। इधर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने गंगा स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि नदियां मानव जीवन का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा नानकमत्ता डैम के बाउली साहिब के आसपास साफ-सफाई व स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अमृतपाल कौर, डॉ० मनिंदर सिंह, डॉ० सरस्वती भट्ट,शोभा बोरा, अफ्शा खान, पंकज सिंह बोहरा, हरविंदर सिंह, ज्योति राणा, प्रिया कुमारी, कामिनी राणा, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, कवीन्द्र सिंह, रश्मि सारथी, प्रिया थापा, आरती राणा, पूनम राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, सपना विश्वास, पूजा भट्ट, तारा चौरसिया, जागृत मिश्रा, जसपाल सिंह, मधु, अंजली राणा, संगीता विश्वास, महिमा आदि उपस्थित रहे।