
प्रधान संगठन अपनी मांगों को लेकर 1 फरवरी को जनपद के सभी विकास खंडों पर करेगा तालाबंदी।
30 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधान 1 फरवरी से सभी विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। जिला ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश प्रधान संगठन पूर्व में भी कई ज्ञापनो व धरना- प्रदर्शनो के माध्यम से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास,राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त में आ रही समस्याओं के संबंध में अपना विरोध दर्ज करा चुका है, इसके बावजूद भी आज दिन तक किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर कोई भी सकारात्मक ध्यान नहीं दिया है। अब प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन 1 फरवरी को जनपद उधम सिंह नगर के समस्त विकास खंडों में संपूर्ण तालाबंदी करेगा।ग्राम प्रधान संगठन द्वारा चेतावनी दी गई कि ग्राम प्रधानों की मांगों पर इसके बाद भी गौर नहीं किया गया तो प्रदेश व जिला प्रधान संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश व जिला अध्यक्ष भास्कर सम्मल,ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान पति पूरन डसीला,रितेश राणा आदि शामिल थे।