-->

search ad

नानकमत्ता में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, दोबारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया, एसडीएम बोले– अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा।

नानकमत्ता में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, दोबारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया, एसडीएम बोले– अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा।

नानकमत्ता : (चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत सोमवार को नानकमत्ता क्षेत्र में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सितारगंज रविंद्र कुमार जुवाठा, तहसीलदार और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर यह निर्माण किया गया था, उसे पहले भी ध्वस्त किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दोबारा वहां कब्जा कर निर्माण कर लिया। पूछताछ और नोटिस के बावजूद न तो संबंधित व्यक्तियों ने कोई स्टे आदेश प्रस्तुत किया और न ही वैध दस्तावेज, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध निर्माण को हटाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और उधम सिंह नगर सहित पूरे राज्य में जहां भी ऐसे कब्जे पाए जाएंगे, उन पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमणों से क्षेत्र की सार्वजनिक व्यवस्था और विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन