-->

search ad

प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर ब्लॉक सितारगंज के ग्राम प्रधानों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी।

प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर ब्लॉक सितारगंज के ग्राम प्रधानों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रधान संघ सितारगंज के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने विकासखंड सितारगंज परिसर में आज दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सितारगंज ब्लॉक के क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने प्रदेश संगठन का पुरजोर समर्थन करते हुए और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदेश प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानो की 5 सूत्रीय मांगों में पहली मांग मनरेगा में 20 कार्यो से अधिक करने की बाध्यता को  हटाया जाए। दूसरी मांग मनरेगा में एनएम एमएस की व्यवस्था को समाप्त किया जाए ओर पूर्व व्यवस्था से हाजिरी लगाई जाए। तीसरी मांग में मनरेगा में एनएम एनएस की जानकारी व सॉफ्टवेयर की जानकारी ग्राम प्रधानों व सरकारी कर्मचारियों को दी जाए। ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त की राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। तथा पांचवी मांग में प्रदेश प्रधान संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा करोना प्रोत्साहन कारोना प्रोत्साहन राशि 10,000 रु० तथा ग्राम पंचायत आपदा निधि का 10000 रु० ग्राम प्रधानों को शीघ्र दिया जाए।साथ ही प्रदेश प्रधान संगठन ने कहा है कि अगर सरकार ने जनवरी माह तक हमारी सभी पांचो मांगों को पूर्ण नही किया तो प्रदेश प्रधान संगठन पूरे प्रदेश के प्रधानो को साथ लेकर राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेगा।जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।धरना प्रदर्शन करने वालो में प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भास्कर सम्माल ग्राम प्रधान बिडोरा,सुंदर कौर ग्राम प्रधान कथूलिया,रेशमा देवी ग्राम प्रधान सुनखरी कला,जंगीर सिंह ग्राम प्रधान बरकीडाडी, संगीता देवी ग्राम प्रधान खैराना,सोन्ती देवी ग्राम प्रधान नगला,दिनेश सिंह राणा ग्राम प्रधान बाघोरी,कमला ग्राम प्रधान सरकड़ा,भारती देवी ग्राम प्रधान पचपेड़ा(भट्टा), जसविंदर कौर ग्राम प्रधान बसगर,रितेश राणा ग्राम प्रधान घुसरी,मधुबाला ग्राम प्रधान मटिया सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन