
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
31 जनवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की माता हीरा देवी के निधन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है यहां मेनका टॉकीज (पार्टी कार्यालय) में हुई शोक सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से स्वर्गीय हीरा देवी की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, करन जंग, हरपाल सिंह, हसनैन मलिक, युसूफ मलिक, राम नगीना प्रसाद, जिलानी अंसारी, मोहसिन मियां, विपिन खोलिया, मुख्तार अंसारी, नसीम मियां, आजम मलिक, मलकीत सिंह, शाकिर अली बब्बू, जानकी कोली, तारामणि ब्रह्मम, सरस्वती बाला, शिवकुमार चक्रवर्ती, मथु सूदन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।