
काग्रेसियों ने फूंका प्रदेश के मंत्री का पुतला।
01 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) प्रदेश की भाजपा सरकार में गणेश जोशी द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत को हादसा बनाने और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने के विरोध में नगर के मुख्य चौराहे पर नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंक कर कड़ा रोष प्रकट किया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को मंत्री पद से बर्खास्त करने और गणेश जोशी से माफी मांगने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, पूर्व नगर हरपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, हसनैन मलिक, युसूफ मलिक, मुख्तार अंसारी, वसीम मियां, राहुल कुमार, अब्दुल वहीद, शाकिर अली बब्बू, कसान मलिक, हसन खान, यूनुस मंसूरी, रफीक,अखत्यार पटोती,सलमान आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।