जायडस कारखाने को चलाने के लिए श्रमिको ने ट्रेड चलाया।
14 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)सिडकुल के जायडस कारखाने को खुलवाने के लिए तथा राज्य सरकार को जगाने के लिए जायडस श्रमिको ने ट्रेड चलाया। जिसने 42 हजार ट्वीट के साथ भारत में दूसरे स्थान पर ट्रेड किया।जायडस कारखाने की अवैध मंदी को अभी तक ना खोले जाने से समस्त जायडस श्रमिकों में जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है इसी आक्रोश के चलते बीते सोमवार को श्रमिको ने ट्वीट सेव् सिडकुल ओपन जायडस के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया।जिसमे जायडस श्रमिको के साथ पूरे देश के छात्रों व मजदूर संगठनों ने अपना योगदान देकर जायडस श्रमिकों के लिए न्याय की मांग की। यह टि्वटर ट्रेंड लगभग शाम 7 बजे से शुरू हुआ और 2 घंटे तक लगातार देश की जनता की बदौलत संपूर्ण भारत में ट्रेड करता हुआ सेव सिडकुल ओपन जायडस (38.1 हजार) ट्वीटस के धीरे-धीरे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। और अंत में 42 हजार ट्वीट के साथ भारत में दूसरे स्थान पर ट्रेड किया।समस्त जायडस संगठन ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द जायडस कारखाने को खोला जाए, अन्यथा यदि श्रमिकों ने प्रोडक्ट बायकाट का ट्रेड चला दिया तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।इस मौके पर भावना, दलीप,दीपक,हरीश,चारु, विपिन, अजय,भास्कर,विकास आदि दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।