कुमाऊं जॉन के चार जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
16 फ़रवरी, 2023
Edit
काशीपुर:(चरनसिंह सरारी) राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर मैं प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड कुमायूं जॉन के 3 दिवसीय 14 से 16 फरवरी तक आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद के द्वितीय दिवस में कुमायूं जॉन के उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, सल्ट(अल्मोड़ा) जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की 17 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में 100 मीटर महिला वर्ग में अंजलि राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर प्रथम स्थान, किरण रावत राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट द्वितीय स्थान, दीक्षा पाठक राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल तृतीय स्थान पर रही। शाट पुट थ्रो पुरुष वर्ग में वंश गोड़ राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर प्रथम स्थान, संस्कार राजकीय पॉलिटेक्निक बाजपुर द्वितीय, पीयूष सपने राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल तृतीय स्थान पर रहे तथा महिला वर्ग में मुस्कान राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर प्रथम, दीक्षा पाठक राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल द्वितीय, आकांक्षा मौलेखी राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल्स में विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट तथा उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर, टी०टी० डबल्स में विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर तथा उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल रहा है। टेबिल टेनिस सिंगल में विजेता राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर तथा उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट रहे।इस मौके पर पर्यवेक्षक ए०के० सक्सेना, परीक्षा नियंत्रक यू०पी०टी०आई० आर० रुड़की, प्रधानाचार्य राजकुमार राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर,बी०पी०सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग,ए०के०एस० गोड़ राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट, प्रभुनाथ राजकीय पॉलिटेक्निक खटीमा, भास्कर भट्ट, अमित श्रीवास्तव,एच०डी० भट्ट, क्रीडा अधिकारी ओमप्रकाश, कुमार गौरव उपाध्याय, श्रीमती अनीता आर्य, राजीव यादव अब अन्य स्टाफ उपस्थित रहे