-->

search ad

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी आग से 2 बच्चों सहित चार लोगों की मौत व घायल हुए लोगो को धामी सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की की मांग।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी आग से 2 बच्चों सहित चार लोगों की मौत व घायल हुए लोगो को धामी सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की की मांग।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कुमार यादव ने रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी आग के कारण दो बच्चों सहित 4 लोगो की हुई दर्दनाक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये तथा घायलों को 10-10 लाख रुपए नगद आर्थिक सहायता देने की मांग की है।साथ ही कहा है कि बड़े दुख की बात है कि अभी तक उत्तराखंड सरकार द्वारा सहायता की घोषणा नही की गई है। इसके साथ ही उनके द्वारा कहा गया है कि हाईवे 74 पर हो रहे गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराने और सितारगंज पुल भट्टे होते हुए रुद्रपुर तक सर्विस लाइन का निर्माण अति शीघ्र कराने की मांग की है। यादव ने आरोप लगाया है कि पिछले कई सालों से हाईवे पर टोल वसूला जा रहा है लेकिन सरकार की मिलीभगत एवं अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण सर्विस लाइन का अभी तक निर्माण नहीं हो सका है जो कि बड़े ही शर्म की बात है। आगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उन पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सरकार पीड़ित परिवारों के एक व्यक्ति को रोजगार दे। इस मौके पर तैयब अंसारी, राजू यादव, सतीश अरोड़ा, हरजीत सिंह ज्ञानी, आसिफ अहमद, ज्योति सागर, डॉक्टर अकील, तलविंदर सिंह राशिद खान,सजेश कुमार, बलराम यादव, जाहिद, नन्हे खां, तरसेम सिंह, सलमान आदि कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन