चिका घाट ग्राम की महिला काग्रेस कमेटी मनोनीत।
22 फ़रवरी, 2023
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जानकी कोहली ने ग्राम चिका घाट में पहुंचकर ग्राम चिका घाट की महिला कांग्रेस की कमेटी मनोनीत की।चिका घाट ग्राम की महिला कांग्रेस अध्यक्ष नसरीन बेगम,उपाध्यक्ष छोटी बानो, सचिव शाहजहाँ बानो ओर महामंत्री जीनत को तथा जावेदा को संगठन मंत्री मनोनीत किया।इस मौके पर बोलते हुए ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जानकी कोहली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इतना मजबूत करना है कि अगली लोकसभा में भारी बहुमत से कांग्रेस जीते।इस मौके पर शाक्तफार्म ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती वाला, मीडिया प्रभारी वसीम मियां, समिता श्रीवास्तव, समरीन बाला, साइना बेगम, सोनम, यासमीन,रुख़सारा,रूबी आदि महिला काग्रेसी मौजूद रही।