3 वारंटियों को सितारगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया।
28 जुलाई, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वांछितो/वारण्टीयों व ईनामी अपराधियों व अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व अभ्यस्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में कोतवाली सितारगंज पुलिस गैर जमानतीय अधिपत्रों की तामीली कर 3 वारण्टीयो को गिरफ्तार किया।
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा वर्तमान में विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर जमानतीय अधिपत्रों की तामीली हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर/श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/ क्षेत्राधिकारी सितारगंज के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट नेतृत्व में आज कोतवाली पुलिस ने वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा 3 वारण्टीयो में राजेश यादव पुत्र राम प्रकाश निवासी उकरौली थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर C.NO. 730/2019 धारा 323/504/506 भादवि, अमित रस्तौगी पुत्र राजेश रस्तौगी निवासी ग्राम पूर्वी उकरौली थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर ST NO. 887/2023 FIR NO. 236/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 25(1-ख)ख आर्म्स एक्ट तथा मुनिषा यादव पत्नी राजेश यादव निवासी पहाडी उकरौली थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर , C.NO. 730/2019 धारा 323/504/506 भादवि को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गैर जमानतीय अधिपत्रों की तामीली हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० प्रकाश चन्द्र भट्ट चौकी प्रभारी,का० राजेन्द्र गोस्वामी,
म०का० उषा आदि शामिल रहे।