भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष देशराज सिंह चुने गए।
06 अगस्त, 2024
Edit
सितारगंज :(चरनसिंह सरारी) भारतीय किसान संघ का ब्लॉक स्तरीय चुनाव भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध राय की उपस्थिति में संपन्न हो गया,करघटिया के देशराज सिंह"कम्बोज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गोठा के शिवशंकर यादव,मंत्री बलबिन्दर सिंह,सहमंत्री प्रकाश सिंह,जैविक प्रमुख खैराना निवासी सुरेश सिंह"राणा",युवा प्रमुख पूरनचन्द एवं कार्यकारिणी हेतू भगवान सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश यादव, महेंद्र सिंह, विशनदत्त जोशी आदि चुने गये। नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को चुने जाने पर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान संघ कुंवर पाल सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवनीत मिश्रा उर्फ टुन्नू बाबा,जिला अध्यक्ष किसान संघ कृषिकांडा तिवारी, नितिन शाही,रामजीवन कटियार आदि उपस्थित रहे।