राइस मिलर्स एसोसिएशन ने पंजाब एवं हरियाणा की तर्ज पर धान खरीद नीति बनाने की रखी मांग।
08 अगस्त, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पंजाब एवंम हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड प्रदेश में भी धान खरीद नीति लागू किए जाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर मांग रखी है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने कहा कि राज्य सरकार ने धान खरीद के लिए जो नियम बनाये थे। उससे राइस मिलर्स को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी धान खरीद के बाद जो चावल सरकार को दिया जा रहा है। उसका भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, जबकि धान खरीद के दौरान किसानों को राइस मिलर्स द्वारा 48 घंटे के भीतर भुगतान करने की नीति है।आगे कहा कि चावल के करोड़ों के बिल तीन वर्षों से लंबित पड़े हैं। धान के बिलों का भी करोड़ों रूपया अभी भी रुका हुआ हैं। जिस कारण राइस मिलर्स के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने शासन स्तर पर वार्ता कर राइस मिलर्स की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके नरेश कंसल, उमेश अग्रवाल, सुरेश सिंघल, दर्पण खुराना सहित दर्जनों राइस मिलर्स मौजूद रहे।