अवैध स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार।
16 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरन सिह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मंजूनाथ टी०सी० के द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त जनपद उधमसिंहनगर अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निकट नेतृत्व में रविवार को चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम उकरौली में सरिता रानी स्टोन क्रेशर के पास संदिग्ध अवस्था में बाइक पर बैठे व्यक्ति मोहम्मद आरिफ पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम पंडरी, लौसारी बाबा मजार के पास, थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष से पूछताछ करनी चाही तो वह पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक छोड़कर नदी की ओर भाग गया, शक होने पर पीछा कर सरिता रानी स्टोन क्रेशर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। इसकी जामा तलाशी में एक पारदर्शी पन्नी के अंदर 13.70 ग्राम अवैध स्मैक तथा 11 हजार नगदी बरामद हुई, अवैध स्मैक बरामदगी/ परिवहन के आधार पर उस व्यक्ति को धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या- 179/2022 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में उक्त बरामदा स्मैक कुलदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम पहसैनी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर तथा राजदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र हरजीत सिंह निवासी ग्राम पहसैनी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर नामक व्यक्ति से खरीदकर लाकर सितारगंज क्षेत्र में नशे के आदी युवाओें को महंगे दामों पर बेचना बताया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताई गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है! दोनों वांछित अभियुक्त गणों के विषय में यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त दोनों व्यक्ति पूर्व में पुलिस के साथ मारपीट कर चुके हैं जिस संबंध में थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 240/2021 धारा 307/332/353/323 आईपीसी व 25 (1-बी) ए आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।पकड़ने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू,उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी सिडकुल,
का० कमल नाथ गोस्वामी, चौकी सिडकुल,का० सुनील चौहान, चौकी सिडकुल आदि शामिल रहे।