एक आरोपी 315 बोर के अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
18 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अवैध असलाहों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में 18 मई की मध्यरात्रि करीब 12:55 बजे चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूर्वी उकरौली में रामप्रवेश के घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी सागर कोहली पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 182/2022 धारा 25 (1-ख) क आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराया जा रहा है।इसके साथ ही पुलिस आरोपी का अपराधिक रिकार्ड भी खगालने में जुट गयी है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ०नि० चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल, का०कपिल कुमार चौकी सिडकुल,का० अर्जुन नगन्याल चौकी सिडकुल,का० कमलनाथ गोस्वामी, चौकी सिडकुल,कोतवाली सितारगंज आदि शामिल रहे।