-->

search ad

मगरमच्छ ने महिला को किया घायल।

मगरमच्छ ने महिला को किया घायल।


नानकमत्ता:(चरन सिंह सरारी) बुधवार को ग्राम पंचायत बिडोरा में खकरा नदी किनारे लकड़ी बीनने गई 43 वर्षीय महिला मंजू राणा पर मगरमच्छ ने हमला कर एक पैर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया। जहाँ महिला का इलाज किया जा रहा है।इधर ग्राम प्रधान बिडोरा भास्कर सम्मल ने बताया कि वन विभाग को सूचना देकर पीड़िता महिला मंजू राणा पत्नी महेंद्र सिंह निवासी बिडोरा नानकमत्ता को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।इधर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर पीड़िता का हाल चाल जाना और पीड़िता को मुआवजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन