20 ली०अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
19 मई, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस द्वारा बुधवार की शाम को ग्राम सिसईखेड़ा में साधुनगर को जाने वाले रोड से मुखबिर की सूचना पर आरोपी पूरन सिंह पुत्र सुरेन सिंह निवासी सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंहनगर के कब्जे से एक प्लास्टिक के जरीकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। जिस पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफआईआर से संख्या 118 / 2022 धारा 60 ( 1)आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट,का० लोकेश तिवारी,का० आनन्द राम आदि शामिल रहे।