-->

search ad

एक स्मैक तस्कर लाखो की स्मैक के साथ गिरफ्तार।

एक स्मैक तस्कर लाखो की स्मैक के साथ गिरफ्तार।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सिह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन  व थानाध्यक्ष  नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को चीकाघाट पुल से पहले कैलाश नदी की तरफ को जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर पुत्र स्व० प्रेम सिंह निवासी ग्राम सलमता थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 25.60 ग्राम स्मैक तथा 12 रुपये नगदी व स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या  यू०के०-06 ए जेड 8615 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना नानकमत्ता पर मुकदमा आईएफआर संख्या- 117 / 22 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर पर पंजीकृत किया गया।अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर से स्मैक के स्रोत के बारे में पूछने पर बताया कि स्मैक आज सवेरे ही बहेड़ी से सानू नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया हूँ। जो मुझे रिलायंस पेट्रोल पंप से आगे नहर के पास मंडी को जाने वाले रास्ते पर मिला था सानू से मैंने 2100 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदी थी। मै स्मैक की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर 200 रुपये पुड़िया के हिसाब से सलमता व सिसईखेड़ा क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों को बेचता हूंँ। मुझे 1 ग्राम में लगभग 800 रुपये का फायदा हो जाता है अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर द्वारा बरामद स्मैक को सानू नामक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया जा रहा है। सानू नामक व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है !तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ०नि०  दीवान सिंह बिष्ट,का० दिनेश चंद्र,का० नवनीत कुमार, का० प्रकाश आर्या,का० बोबिन्दर कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन