देशद्रोही के बयान की भाविप ने की निंदा-सलमान खुर्शीद के खिलाफ गुस्सा ।
09 अगस्त, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल के नेतृत्व में भाविप के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ मैन चौराहे पर जमकर नारेबाजी की व अपना रोष प्रकट किया। प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल ने कहा कि जिस प्रकार का बयान कांग्रेस नेता ने दिया है उससे कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट जाहिर होती है उनका ये बयान कि बांग्लादेश जैसी स्तिथि हिंदुस्तान में भी हो सकती है ये स्पष्ट कर रहा है कि बांग्लादेश में जिस प्रकार से हिन्दुओं पर हमले हो रहे हैं वो घटना यहाँ भी इन जैसी मानसिकता वाले लोग कर सकते हैं। हम सभी देश के प्रधानमंत्री मोदी जी व गृहमंत्री अमित शाह जी से ऐसे देशद्रोहीओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील करते हैं, ऐसे देशद्रोहियों को देश से बाहर तत्काल कर देना चाहिए।इस मौके पर प्रदर्शन करने वालो में प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंशल,प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल,नगराध्यक्ष अजीत सिंह जोशन,राकेश त्यागी,मनीष मित्तल,राजकुमार सिडाना,अजय भगत,नीरज गुप्ता,त्रिलोक अरोड़ा,नवीन भट्ट,शिवपाल चौहान,सुरेश जैन,पवन बड़सीवाल,अमित गोयल आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।