खटीमा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशियो ने अपनी - अपनी दावेदारी पेश की।
19 दिसंबर, 2024
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका चुनाव के लिए आज खटीमा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के दावेदारों में पर्यवेक्षकों के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लगभग 11 प्रत्याशियों ने अपना आवेदन पत्र सोपा पर्यवेक्षक के रूप में जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश हरबोला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीता ठाकुर के समक्ष नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष के प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश भट्ट, अमित चिलकोटी, मोहिनी पोखरिया ,विमला बिष्ट, किशोर जोशी, भुवन जोशी, संतोष अग्रवाल तथा अमित कुमार पांडे ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भुवन भट्ट, अशोक बत्रा, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, नीलू गुप्ता, घना भंडारी, गणेशा ठुकराती, किसान आयोग के उपाध्यक्ष स० राजपाल सिंह,अंजू देवी आदि उपस्थित रहे।