महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निवर्तमान अध्यक्ष हरीश दुबे ने नगर पालिका परिषद में एक वर्ष से हुए घोटाले की जांच की मांग की।
03 दिसंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर पालिका परिषद सितारगंज के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश दुबे ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर निवर्तमान नगर निकाय अध्यक्षों के साथ सौतेला व्यवहार कर एक वर्ष में निकायों में किये गयें घोटालो की जाँच की मांग की है।राज्य में निवर्तमान नगर निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल दो दिसम्बर 2023 को समाप्त होने के बाद सरकार ने निकायों में डीएम तथा एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया जबकि निकायों के अध्यक्ष समय से चुनाव न होने की स्थिति में लगातार कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांगो को अनदेखा किया और प्रशासक नियुक्त कर दिये। और अब प्रदेश के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्षों को उनका कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हे ही प्रशासक नियुक्त कर राज्य सरकार ने निवर्तमान नगर निकाय अध्यक्षों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पहले निकाय अध्यक्षों अब ग्राम प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ भी राज्य सरकार लगातार चुने हुये प्रतिनिधियो के साथ पक्षपात का रवैया अपनाये हुये है। जिस कारण राज्य में राजनितिक स्थिरता का संकट उत्पन्न होने लगा है। जो कि आदर्श राज्य के लिए सही नहीं है।निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल दो दिसम्बर 2023 को समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा निकायों में प्रशासक नियुक्त करने के एक वर्ष बीतने के बाद भी सरकार निकाय चुनाव कराने में असफल रही। इस एक वर्ष में नियुक्त प्रशासकों की देख रेख में निकायों में जितने भी निर्माण कार्य तथा खरीद फरोक्त हुई है सभी मनमानी तरीके से मानको के विपरीत हुई है। जिसकी जाँच की जानी अति आवश्यक है।उन्होंने मांग की है कि निकायों में दो दिसम्बर 2023 के बाद से अब तक हुये निर्माण कार्य तथा खरीद फरोक्त की जाँच कराई जानी बहुत जरूरी है।